Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा में HTET Level-3 की परीक्षा शुरू, 2.33 लाख परीक्षार्थी 338 केंद्रों पर दे रहे अध्यापक पात्रता परीक्षा

HTET Level-3: पहले दिन PGT लेवल-3 में 73 हजार 91 परीक्षार्थी शामिल, प्रश्न पत्र रैपिड एक्शन फोर्स की निगरानी में पहुंचे जिला ट्रेजरियों तक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

HTET Level-3:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रथम चरण का आज आयोजन करवाया गया।

प्रथम चरण में परीक्षा टीजीटी लेवल-3 के लिए आयोजित करवाई गई, जिसके लिए प्रदेश के 19 जिलों में 238 परीक्षा केंद्रों पर 73 हजार 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

Advertisement

4 व 5 जुलाई दो दिनों तक आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-1, 2 व 3 में कुल 2 लाख 33 हजार 294 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आज पुलिस की चाक-चौबंध व्यवस्था के बीच परीक्षार्थी अपनी तैयारियों के साथ परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।

Advertisement

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में प्रदेश भर में आयोजित हो रही एचटेट परीक्षा को लेकर मैन कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसका निरीक्षण करने के लिए बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ पहुंचे।

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते दिन प्रदेश के 19 जिला ट्रेजरियों (खजाना कार्यालयों) में प्रश्र पत्रों व ओएमआर सीट को रैपिड एक्शन फोर्स अधिकारियों व बोर्ड अधिकारियों की निगरानी में जमा करवा दिया गया था। आज इन परीक्षा केंद्रों पर प्रश्र पत्र पहुंचाकर परीक्षा आयोजित करवाई गई।

Advertisement
×