Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

HTET 2025 Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, 16.57% अभ्यर्थी पास

HTET 2025 Result: लेवल-1 में 3.53%, लेवल-2 में 20.71% और लेवल-3 में 16.50% अभ्यर्थी उत्तीर्ण; 1.92 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

HTET 2025 Result:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई, 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 16.57 रहा। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

लेवल-1 में सबसे कम पास प्रतिशत

बोर्ड के अनुसार HTET-2025 में कुल 1,92,220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें लेवल-1 (PRT) में 31,402, लेवल-2 (TGT) में 99,896 और लेवल-3 (PGT) में 60,922 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए।

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक लेवल-1 में पास प्रतिशत सबसे कम 3.53% रहा। वहीं लेवल-2 में 20.71% और लेवल-3 में 16.50% अभ्यर्थी सफल रहे।

24 अगस्त से ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट निर्धारित 100 रुपये शुल्क के साथ 24 अगस्त से 23 अक्टूबर, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम अपलोड करने अथवा किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि सामने आने की स्थिति में बोर्ड को घोषित परिणाम वापस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।

Advertisement
×