Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hosabale US Visit : अमेरिका यात्रा से बदले सुर... कांग्रेस ने होसबाले को लेकर कसा तंज, जयराम बोले- PM ने वही किया जो अमेरिका चाहता था

लगता है कि होसबाले की अमेरिका यात्रा का उन पर और आरएसएस पर असर हुआ है: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hosabale US Visit : कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा पाकिस्तान के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उनकी हालिया अमेरिका यात्रा का उन पर और आरएसएस दोनों पर असर हुआ है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि होसबाले की हालिया अमेरिकी यात्रा ने उन पर और साथ ही आरएसएस पर भी प्रभाव डाला है। जरा कल्पना करें कि विभिन्न टीवी चैनलों सहित भक्त ब्रिगेड कैसे आसमान सिर पर उठा चुके होते, अगर...। इस अमेरिका यात्रा के दौरान होसबाले के एक सहयोगी (राम माधव) ने स्वीकार किया था कि प्रधानमंत्री ने वही किया जो अमेरिका उनसे कराना चाहता था।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि भारत में पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व पर विश्वास न के बराबर होने का उल्लेख करते हुए आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को कहा कि गतिरोध को तोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम लोगों के बीच आपसी संपर्क है। अब इस कोशिश को और अधिक बढ़ाया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि यही एक उम्मीद है, क्योंकि मेरा दृढ़ विश्वास है कि अंततः नागरिक समाज के रिश्ते ही काम आएंगे... क्योंकि हमारे बीच सांस्कृतिक संबंध हैं और हम कभी एक राष्ट्र रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×