Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Road Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में हरियाणा के तीन युवकों की मौत

Road Accident: नगरोटा के जगती-करली इलाके में तड़के हुआ हादसा, दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Road Accident: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगरोटा क्षेत्र के जगती-करली इलाके में हुआ, जहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना रात करीब 2:15 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

Advertisement
×