Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Abohar Road Accident: अबोहर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

Abohar Road Accident: फाजिल्का में किन्नू तोड़ने की डील कर लौट रहे थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। निस
Advertisement

Abohar Road Accident: अबोहर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं, 2 युवक घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान उदय (24), विशाल (22) और रमन (22) के रूप में हुई है। इनमें उदय और विशाल सगे भाई थे और माता-पिता के ये दो ही बच्चे थे। इनके जाने से पूरा परिवार उजड गया है। इनमें से उदय शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं, जबकि रमन इनकी बुआ का लडका था।

Advertisement

मृतकों की फाइल फोटो।
मृतकों की फाइल फोटो।

वहीं, घायलों में रोशन और अनमोल शामिल हैं। ये सभी अबोहर के पास गांव बलुआणा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक बागों में किन्नू तोडने का ठेका लेते थे। कल रात भी ये एक डील फाइनल कर लौट रहे थे।

Advertisement

इधर, अस्पताल पहुंचे परिजन ने बताया है कि उन्हें रात करीब डेढ बजे किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि हमारे बेटों का एक्सीडेंट हो गया। उन्हें अबोहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। हम जब अस्पताल पहुंचे तो 3 युवकों की मौत हो चुकी थी। वहीं, दो को प्राथमिक उपचार देकर फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

घायलों को अस्पताल ले जाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब सवा 1 बजे यह हादसा हुआ है। युवकों की गाडी हनुमानगढ़ रोड की तरफ से आ रही थी और रोटरी चौक की ओर पुल से उतर रही थी।

उन्होंने बताया कि पुल से उतरते हुए गाडी की स्पीड काफी ज्यादा था। इसलिए, इसका ड्राइवर इसे कंट्रोल नहीं कर पाया और गाडी सामने बने चौक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाडी का आगे का हिस्सा पिचक गया और चौक भी टूट गया।

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में सवार 2 युवकों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि, 3 युवक उसमें पडे कराह रहे थे। उन सभी को कार से निकालकर अबोहर सिविल अस्पताल ले गए। इसके साथ उनके फोन से मिले नंबर से इनके परिजन को सूचित किया। साथ ही पुलिस को बताया।

इधर इस मामले में सिटी-1 थाने के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के शवों को अबोहर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। आज उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें इनके परिजनो को सौंप दिया जाएगा।

वहीं, घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। उनके बयान लिए जा रहे हैं। लोगों ने बताया है कि ब्रेक फेल होने यह हादसा हुआ है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
×