Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

उम्मीद है कि अगले वीडियो में लड़कियों से माफी मांगेंगे... PM मोदी संदेश के बाद दीपके का तीखा सवाल, पूछा - क्या सिर्फ रील में माफी मिलेगी?

आशा है कि अगले वीडियो में मोदी पुलिस 'ज्यादती' के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगेंगे: दीपके

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दीपके। प्रेट्र
Advertisement

GEN-Z Protest Row : कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अगले वीडियो संदेश में 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगेंगे।

दीपके शुक्रवार को जारी किए गए मोदी के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कहा था कि वह उन "भटके हुए बच्चों" को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को कथित रूप से अपशब्द कहे थे। दीपके ने एक वीडियो बयान में कहा, "मुझे उम्मीद है कि मोदी जी आज रात एक और वीडियो जारी करेंगे। उस वीडियो में मुझे उम्मीद है कि वह 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे।"

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती का आरोप लगाते हुए दीपके ने दावा किया कि नाबालिग लड़कियों समेत कई लड़कियों की पुलिसकर्मियों ने पिटाई की। उन्होंने कहा, "12 साल की लड़कियों को पुलिस ने पीटा। पुरुष पुलिस अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़े तक फाड़ दिए। उन्हें पीटा गया और उनके गुप्तांगों पर हमला किया गया। मैं चाहता हूं कि मोदी जी आज रात के वीडियो में उन सभी लड़कियों से माफी मांगें, जिन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा।"

Advertisement

ये आरोप 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद तक निकाले गए मार्च से जुड़े हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इससे पहले भी दीपके ने मोदी की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया था कि क्या वह छात्रों को केवल 'रील' में ही माफ करेंगे या उनके खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लिए जाएंगे।

Advertisement
×