Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Holi 2026 : दिल्ली में होली पर खुलेंगी शराब की दुकानें, ‘ड्राई डे’ सूची से त्योहार बाहर

पिछले कुछ वर्षों से होली का दिन दिल्ली में 'शुष्क दिवस' में शामिल था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Holi 2026 : सरकार द्वारा होली को 'शुष्क दिवस' की सूची से हटा दिए जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें इस होली पर खुली रहेंगी। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस वर्ष जनवरी में जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती 'शुष्क दिवस' (मद्य निषेध दिवस)' रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि इस होली पर कोई शुष्क दिवस नहीं रहेगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

Advertisement

जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद होंगी। पिछले कुछ वर्षों से, होली का दिन दिल्ली में 'शुष्क दिवस' में शामिल था। राजधानी में शराब की लगभग 750 दुकानें हैं।

Advertisement

Advertisement
×