Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Hit and Run Case: अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Hit and Run Case: तेपला गांव के पास सुबह की सैर के दौरान हुआ हादसा, तीनों प्रवासी मजदूर बताए जा रहे; पुलिस जांच में जुटी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Hit and Run Case: हरियाणा के अंबाला-जगाधरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अंबाला छावनी से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव तेपला के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ।

तीनों युवक सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस इंस्पेक्टर कर्मवीर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक तीनों युवक प्रवासी मजदूर थे और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान रोहित, सोहेल और मनीष के रूप में हुई है, हालांकि अभी उनके स्थायी पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक साहा क्षेत्र में काम की तलाश में रह रहे थे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
×