Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hisar Road Accident: हिसार-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, SUV-ट्रैक्टर टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

Hisar Road Accident: हांसी बाईपास के पास भीषण टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे थे युवक; घायलों को हिसार रेफर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त एसयूवी। ट्रिब्यून
Advertisement

Hisar Road Accident: हरियाणा के हिसार-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हांसी बाईपास के पास उस समय हुआ, जब एक SUV ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन के हिस्से दूर तक घिसटते चले गए।

SUV में सवार पांच युवक भिवानी में एक शादी समारोह में शामिल होकर फतेहाबाद लौट रहे थे। रास्ते में अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और SUV ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे के बाद पास के सैनीपुरा गांव के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर चालक बलकरण ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से सिरसा की ओर जा रहा था, तभी पीछे से जोरदार टक्कर लगी। हादसे में मोची गांव के निवासी महावीर (42) व चौबारा गांव के निवासी मनोज (38) की मौत हो गई।

Advertisement

घायलों को पहले हांसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर हांसी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×