Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal Weather : हिमाचल में बारिश बनी आफत, सड़कें बंद और गरज-चमक का दौर जारी; 10 सितंबर तक अलर्ट

हिमाचल में 10 सितंबर तक बारिश का दौर, 87 सड़कें बंद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 87 सड़कें बंद हो गई हैं। इसी बीच, शिमला स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए शनिवार को कांगड़ा और सिरमौर जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। सिरमौर जिले के नाहन में वीरवार शाम से 67.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोगिंदरनगर में 57 मिलीमीटर, नादौन में 52.6 मिलीमीटर जबकि जटोन बैराज और भरवाईं में 40-40 मिलीमीटर बारिश हुई। धर्मशाला में 34.4 मिलीमीटर, नैना देवी में 34.2 मिलीमीटर, कटौला में 26.1 मिलीमीटर और नेरी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि कांगड़ा और सुंदरनगर में गरज के साथ बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी चमकी। विभाग ने राज्य में 10 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बंद हुई 87 सड़कों में सबसे अधिक 37 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 22, कांगड़ा में आठ, चंबा में पांच, सिरमौर और ऊना में चार-चार, शिमला में तीन, सोलन में दो तथा लाहौल-स्पीति और बिलासपुर में एक-एक सड़क बंद है।

Advertisement

इसके अलावा, 27 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 19 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्यभर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 108 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि राज्य को 1,237 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisement
×