Himachal Weather Forecast : हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, बारिश की भी संभावना
इसके बाद अगले रविवार तक मौसम साफ रहने के आसार
Himachal Weather Forecast : मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य व ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में मंगलवार को हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
इसके बाद अगले रविवार तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर शुक्रवार को भी हल्की बर्फबारी व बारिश देखी जा सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहा।
कुल्लू जिले के कोठी गांव में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई जबकि चंबा जिले के भटियात में सबसे अधिक 21.2 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, मनाली और मंडी में भी शीत लहर का प्रकोप रहा। राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल और स्पीति जिले के ताबो गांव में दर्ज किया गया, यहां तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

