Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal Budget Session: राज्यपाल का अभिभाषण 2 मिनट 45 सेकंड में ही समाप्त, कहा- सदस्य खुद पढ़ें और मनन करें

Himachal Budget Session: कहा- अभिभाषण में पैरा 3 से पैरा 16 तक संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ टिप्पणियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बजट सत्र के दौरान राज्यपाल। डीपीआर
Advertisement

Himachal Budget Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के अभिभाषण से हुई, लेकिन इस दौरान एक अलग स्थिति देखने को मिली।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की केवल शुरुआती कुछ पंक्तियां पढ़ीं। इसके बाद उन्होंने सदन में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पूरे अभिभाषण को पढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे शेष अभिभाषण स्वयं पढ़ें और उस पर मनन करें। इसके साथ ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण समाप्त कर दिया।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि अभिभाषण में पैरा 3 से पैरा 16 तक संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ टिप्पणियां हैं। यह टिप्पणियां संवैधानिक मर्यादाओं से परे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्य इन्हें खुद ही पढ़ लें। राज्यपाल ने कहा कि इसके आगे अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां हैं। इन्हें भी सदस्यों को खुद ही पढ़ना चाहिए और मनन करना चाहिए। इसके उपरांत राज्यपाल ने अपना अभिभाषण समाप्त कर दिया। राज्यपाल ने कुल 2 मिनट 45 सेकंड अपना अभिभाषण दिया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना भी की।

Advertisement

फिलहाल बजट सत्र के तहत 16 से 18 फरवरी तक तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए सत्र की अवधि बढ़ाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सत्र के दौरान राजस्व घाटा अनुदान (Revenue Deficit Grant - RDG) बंद होने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठने की संभावना है। हिमाचल सरकार की ओर से नियम-102 के तहत आरडीजी पर चर्चा का नोटिस दिया गया है।

इसके अलावा, नियम-62 और नियम-101 के तहत भी एक-एक नोटिस विधानसभा को प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Advertisement
×