Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : सिरमौर में बड़ा हादसा, हरिपुरधार में गहरी खाई में गिरी प्राइवेट बस

कई लोगों की मौत की आशंका, दर्जनों लोग घायल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Himachal News : जिला सिरमौर के हरिपुरधार इलाके में शुक्रवार को बड़ा बस हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शिमला-हरिपुरधार- कुपवी रूट की निजी बस जीत कोच अचानक शुक्रवार दोपहर बाद हरिपुरधार के समीप 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

Advertisement

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी मौके के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।

Advertisement

जानकारी मिली है कि सड़क पर पाला जमा होने की वजह से चालक संतुलन खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां रेस्क्यू कार्य जारी है। वहीं, एसपी सिरमौर भी घटनास्थल की ओर नाहन से रवाना हो गए हैं।

Advertisement
×