Himachal: किन्नौर में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत
Himachal Road Accident: जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के अंतर्गत भावानगर के समीप कड़छम-रामनी रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानी लिंक रोड पर कार (HP-26B-8999) अचानक करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।...
Himachal Road Accident: जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के अंतर्गत भावानगर के समीप कड़छम-रामनी रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानी लिंक रोड पर कार (HP-26B-8999) अचानक करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल, निवासी गांव गारंगे, तहसील निचार, इंदर लाल (30) पुत्र हरि लाल, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार।
घायल विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल, निवासी जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार को तुरंत उपचार के लिए रामपुर बुशहर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
एसडीएम निचार नारायण चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों और घायल व्यक्ति को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क संकरी और खतरनाक मोड़ों वाली है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

