Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उत्तराखंड साइड देते खाई में गिरी हिमाचल की बस, तीन की मौत

उत्तराखंड में देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को हिमाचल रोडवेज की एक बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौत हो गयी। हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसाग्रस्त बस के यात्रियों की मदद करते लोग। -प्रेट्र
Advertisement

उत्तराखंड में देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को हिमाचल रोडवेज की एक बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौत हो गयी। हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दुर्घटना मीनस मार्ग पर कुआनू में तब हई जब बस चालक दूसरे वाहन को साइड देने लगा। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी।

अधिकारियों ने बताया कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें शिमला निवासी बस चालक दिनेश कुमार भी शामिल है। हादसे का शिकार हुई बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पौंटा साहिब जा रही थी और उसमें 36 यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान नेरवा की रहने वाली यास्मीन बेगम (46), ऋचा (30) और धन बहादुर के रूप में हुई है। बस के यात्रियों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक किए जाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटियों को मारी टक्कर, 4 की मौत

Advertisement

फिरोजपुर : पंजाब में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो स्कूटियों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित कार आगे जाकर एक ट्रक से भी जा भिड़ी।

हादसा मुकेरियां शुगर मिल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए चारों युवक स्थानीय मैरिज पैलेस एवं होटल में काम करते थे। उनकी पहचान सुखविंदर सिंह, नरिंदर कुमार और बिहार के रहने वाले विविध साहू एवं मिथुन मंडल के रूप में हुई है। मुकेरियां पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
×