Himachal: कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने टोल बैरियर उड़ाया, बाल-बाल बचे कर्मचारी; चालक हिरासत में
हिमाचल प्रवेश द्वार के पास हरियाणा की ओर देर रात हुआ हादसा; ट्रक को आता देख बैरियर पर बैठे 4-5 कर्मचारियों ने तुरंत हटकर बचाई जान
हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कालाअम्ब में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने एंट्री टोल टैक्स के बैरियर को टक्कर मारकर उड़ा दिया। हादसे के समय टोल बैरियर पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल बच गए। ट्रक को तेज गति से अपनी ओर आता देखकर कर्मचारियों ने समय रहते सामने से हटकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बैरियर पर करीब चार से पांच कर्मचारी मौजूद थे। अचानक बेकाबू ट्रक को अपनी ओर आता देख सभी तुरंत वहां से हट गए। यदि कर्मचारी समय रहते नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसा हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार के बिल्कुल साथ सटे हरियाणा की ओर हुआ। ट्रक की टक्कर से टोल बैरियर को नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के बेकाबू होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

