Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hijab Controversy : नवनियुक्त डॉक्टर के चेहरे से नीतीश कुमार ने हटाया हिजाब, वीडियो हुआ वायरल

Hijab Controversy : बिहार में सोमवार को एक नवनियुक्त आयुष डॉक्टर उस समय हक्का बक्का रह गईं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र लेते समय उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया। यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में हुई, जहां...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hijab Controversy : बिहार में सोमवार को एक नवनियुक्त आयुष डॉक्टर उस समय हक्का बक्का रह गईं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र लेते समय उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया। यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में हुई, जहां 1000 से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीटीआई इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नियुक्त किए गए डॉक्टरों में 685 आयुर्वेद चिकित्सक, 393 होम्योपैथ और 205 यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सक शामिल हैं। इनमें से 10 डॉक्टरों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष को ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र दिए गए।

Advertisement

जब नुसरत परवीन की बारी आई, जो चेहरे पर हिजाब पहनकर मंच पर पहुंची थीं, तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने भौंहें चढ़ाते हुए कहा, ‘यह क्या है’। इसके बाद मंच पर खड़े मुख्यमंत्री ने झुककर उनके चेहरे से हिजाब नीचे कर दिया।

इस अप्रत्याशित घटना से घबराई डॉक्टर को वहां मौजूद एक अधिकारी ने तुरंत मंच से अलग ले लिया। वहीं, मुख्यमंत्री के पास खड़े उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनका हाथ खींचते हुए देखा गया, जिससे प्रतीत हुआ कि वह मुख्यमंत्री को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा किया और दावा किया कि यह घटना जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख की ‘अस्थिर मानसिक स्थिति’ का ताजा प्रमाण है।

Advertisement
×