Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Heavy Rain Alert: बंगाल में मौसम बदला, निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ा, पश्चिमी जिलों में भारी बारिश

Heavy Rain Alert: पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को झारखंड की ओर बढ़ गया, जिससे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद जगी है। एक दिन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Heavy Rain Alert: पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को झारखंड की ओर बढ़ गया, जिससे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद जगी है। एक दिन पहले शहर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि झारखंड की ओर बढ़ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी जिलों- पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने के आसार हैं। उसने अनुमान व्यक्त किया कि दक्षिण बंगाल के जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज आंधी के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement

सोमवार को कोलकाता और उससे सटे सॉल्ट लेक में भारी बारिश होने से कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात जाम की समस्या हुई। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 157 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो राज्य में सबसे ज्यादा वर्षा थी।

Advertisement

इसी दौरान कोलकाता में 59.8 मिमी और सॉल्ट लेक में 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूरी में 114 मिमी, मेदिनीपुर में 109.6 मिमी, कलाईकुंडा में 94 मिमी, डायमंड हार्बर में 84 मिमी, श्रीनिकेतन में 72 मिमी और झाड़ग्राम में 74.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून के प्रभाव से दार्जिलिंग, कलिमपोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जैसे उप-हिमालयी जिलों में 21 अगस्त की सुबह तक भारी बारिश होगी।

Advertisement
×