Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बढ़ेगा गर्मी का सितम, 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

Haryana Weather Alert: आईएमडी ने 25 से 27 मई तक कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी, 28-29 मई को बारिश और तेज हवाओं की संभावना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए राज्य के 11 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को इन 11 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

आईएमडी ने बताया कि 26 मई को पंचकूला और यमुनानगर में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि हरियाणा के बाकी 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू होगा। 27 मई को पूरे हरियाणा में ऑरेंज हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 28 और 29 मई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

शनिवार को प्रदेश में आंधी और गरज के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सिरसा में 44 डिग्री, हिसार में 42.4 डिग्री और जींद में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि 24 से 27 मई के बीच हरियाणा में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Advertisement
×