Health Fitness Drive: मांडविया ने गुजरात में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, फिट इंडिया का दिया संदेश
Health Fitness Drive: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के भावनगर जिले में 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के 85वें राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवा मामले...
Health Fitness Drive: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के भावनगर जिले में 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के 85वें राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।
युवा मामले और खेल मंत्री मांडविया ने युवाओं, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की बड़ी भागीदारी के बीच पालिताना तालुका के मॉडल गांव हनोल में साइकिल चलाकर शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण के अनुकूल यात्रा और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश दिया।
एक विज्ञप्ति में मांडविया के हवाले से कहा गया, "आइए, 'संडे ऑन साइकिल' को एक जन आंदोलन बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में भाग लें।" पोरबंदर से लोकसभा सांसद मांडविया ने हनोल से नेसड़ी और नोघणवदार तक छह किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में हिस्सा लिया और 'फिट इंडिया-नशामुक्त भारत' का संदेश दिया।
उन्होंने कहा, "स्वस्थ और सशक्त युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।" उन्होंने युवाओं को खेल और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया।

