Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

काले पॉलीथीन में सिर, अलग थीं उंगलियां... फ्रिज खोला तो सन्न रह गई पुलिस, 25 साल की रिया का खौफनाक कत्ल; पति पर शक

बहस के बाद पत्नी की हत्या का आरोप, गुवाहाटी में 25 वर्षीय रिया की मौत से सनसनी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Riya Talukdar Murder Case : गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नूनमती निवासी रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

घर से आने लगी तेज दुर्गंध

पुलिस के मुताबिक रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में सिर्फ एक भाई है। जानकारी के ममुताबिक, सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से चला गया।

Advertisement

मामला तब सामने आया जब अगले दिन पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने घर की तलाशी ली, जिसके बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के होश तो तब उड़ गए जब उन्होंने फ्रिज खोलकर देखा। फ्रिज में आरोप है कि हत्या करने के बाद पहले महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर उसे काले पॉलीथीन बैग में डालकर फ्रिज में छिपा दिया। यही नहीं, महिला की उंगलियां भी काट दी गई।

Advertisement

हत्या के बाद शव छिपाने का आरोप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई और शव के साथ छेड़छाड़ कर उसके कुछ हिस्सों को अलग-अलग छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले हुई होगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

हालांकि वारदात की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पति की भूमिका समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश के साथ घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच कर रही है।

Advertisement
×