Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hathras Rape Case : हाथरस में इंसानियत शर्मसार... घर में अकेली थी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

हाथ में 80 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hathras Rape Case : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 80 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब महिला हाथरस गेट कोतवली क्षेत्र स्थित अपने मकान में अकेली थी। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए पीड़िता के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, महिला की चीख-पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

Advertisement

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पीड़िता के शरीर से खून बहता देख उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए वृद्धा की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×