Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Tharoor Security Attack : केरल में सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर पर हमला, मलप्पुरम में एक आरोपी गिरफ्तार

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान वारदात, ट्रैफिक जाम के दौरान हुआ विवाद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांसद शशि थरूर
Advertisement

Tharoor Security Attack :  केरल के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक पर हमले की खबर है। वंडूर इलाके में शुक्रवार शाम पांच लोगों के एक समूह ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वंडूर पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे में हुई। सांसद शशि थरूर उस समय कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के चुनावी अभियान में शामिल होने जा रहे थे। चेल्लीथोडे पुल पर जाम लगा होने के कारण सांसद का काफिला रुक गया था।

Advertisement

प्राथमिकी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी रतीश के.पी. ने काफिले को रास्ता दिलाने के लिए आगे चल रहे वाहन को गति बढ़ाने का संकेत दिया। इसी बात पर दो वाहनों में सवार युवकों ने सांसद की गाड़ी को रोक लिया और सुरक्षाकर्मी व चालक के साथ मारपीट की।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण विवाद बढ़ा। सुरक्षाकर्मी रतीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जबकि शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
×