Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड : सोनीपत के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड के 50-50...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शामली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी सोमवार को हरियाणवी गायक अंकित बालियान के परिवार वालों से दुख साझा करते हुए।-प्रेट्र
Advertisement
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड के 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ शामली कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर इंडियन गैस गोदाम के पास हुई। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित (22) और सुमित (24) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे। मुठभेड़ में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पिस्तौल, 26 कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद किए। हरियाणा में अभियुक्त मोहित के विरुद्ध करीब 14 अभियोग और सुमित के खिलाफ एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिली है।यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और रात के समय वाहनों की तलाशी बढ़ा दी गई थी। उन्‍होंने कहा, ''जांच के सिलसिले में पुलिस ने एक कार को रोका और उसमें सवार लोगों को रुकने के लिए कहा, जिसके बाद वे भागने लगे और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद हुई गोलीबारी में मोहित और सुमित को गोली लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'' पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि शूटरों को कथित तौर पर फरार गैंगस्टर राहुल ने सुपारी दी थी, जो गोगी गिरोह से जुड़ा है। राहुल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस सोशल मीडिया पर किए गए एक कथित पोस्ट की भी जांच कर रही है, जिसमें एक व्यक्ति ने बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राहुल ने ही कथित तौर पर शूटर भेजे थे।

पिता ने पुलिस कार्रवाई को 'आधा इंसाफ' करार दिया

हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में आरोपी चार संदिग्ध शूटर में से दो के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उनके पिता ने सोमवार को कहा कि परिवार को अभी केवल ‘आधा इंसाफ’ मिला है। बालियान ने कहा कि बाकी दो आरोपियों को भी मारा जाना चाहिए और तभी परिवार को ‘पूरा इंसाफ’ मिलेगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×