Haryana: सिरसा के कर्मगढ़ में चारा लादते समय करंट लगने से दो दोस्तों की मौत, हाईटेंशन लाइन बनी काल
Haryana News: रोड़ी क्षेत्र के कर्मगढ़ गांव में ट्राली पर मक्की का चारा लाद रहे थे दोनों 19 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
Advertisement
Haryana News: सिरसा जिला के रोड़ी क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ में शनिवार सुबह दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों युवक खेत में पशुओं के लिए चारा काट कर उसे ट्राली में लाद रहे थे। अचानक ट्राली के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन तार के कारण दोनों को करंट लग गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक दोस्त थे और अविवाहित थे।
जानकारी मुताबिक गांव बुर्ज कर्मगढ़ में शनिवार सुबह खेत में चारा काटते समय करंट लगने से गांव के दविंदर सिंह उम्र 19 वर्ष व दलजीत सिंह उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई। दोनों युवक मक्की की फसल काटने के बाद उसे ट्राली पर लाद रहे थे।
Advertisement
ट्राली पर चढ़ने के बाद बिजली की तार की वजह से करंट की चपेट में आ गये। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
Advertisement
×

