Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Politics : कुलदीप वत्स के आवास पर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, नाराज विधायक को मनाने की बात पर दिया जवाब

वोट क्रॉसिंग मामले को लेकर कुलदीप वत्स ने दे रखी थी पार्टी हाई कमान को कार्रवाई की चेतावनी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Politics : हरियाणा की सियासत में जारी हलचल के बीच रविवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स (Kuldeep Vats) के आवास पर पहुंचे। उनके इस दौरे ने राजनीतिक गलियारों में चल रही रूठने-मनाने की अटकलों को और तेज कर दिया।

हालांकि, हुड्डा ने इन कयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे किसी नाराजगी को दूर करने नहीं, बल्कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में वत्स के भतीजों की शादी हुई थी, जिसमें वे शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि इस शादी समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए थे।

Advertisement

क्रॉस वोटिंग के आरोप में संबंधित विधायकों को नोटिस जारी

Advertisement

दरअसल, यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब विधायक कुलदीप वत्स ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी हाईकमान को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने सीधे तौर पर विवाद पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में चार विधायकों की वोट जानबूझकर रद्द की गई। उन्होंने बताया कि क्रॉस वोटिंग के आरोप में संबंधित विधायकों को नोटिस जारी किया जा चुका है।

इस मामले में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। वहीं, जब हुड्डा से यह सवाल किया गया कि क्या वे अपने चहेते विधायकों को बचा रहे हैं, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बात को टाल गए। हुड्डा का यह दौरा भले ही निजी बताया जा रहा हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान और क्रॉस वोटिंग विवाद के बीच यह मुलाकात आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति और एकजुटता पर असर डाल सकती है।

Advertisement
×