Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News: स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजनाओं में ढिलाई नहीं, हर सिफारिश पर होगी कड़ी जांच

Haryana News: हरियाणा सरकार ने जारी किया नया स्टैंडर्ड फॉर्मेट, डीसी कार्यालयों को दिए सख्त निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन, कन्यादान सहायता और एफएफ (फ्रीडम फाइटर) प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव कार्यालय के सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल-1 शाखा) की ओर से जारी नए आदेशों में साफ कर दिया गया है कि अब बिना स्पष्ट जांच और सिफारिश के कोई मामला आगे नहीं भेजा जाएगा।

सरकार ने यह फैसला उस स्थिति को देखते हुए लिया है, जिसमें कई जिलों से केवल अधीनस्थ अधिकारियों की रिपोर्ट को आगे भेज दिया जाता था, लेकिन पात्रता को लेकर कोई स्पष्ट प्रमाणन या अनुशंसा नहीं दी जाती थी। अब सरकार ने मंडलायुक्तों व जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक केस तय प्रारूप में ही भेजा जाए और उसमें पात्रता की स्पष्ट पुष्टि अनिवार्य होगी।

Advertisement

तीन स्तरों पर होगी जांच और सिफारिश

सरकार द्वारा जारी नए फॉर्मेट के अनुसार अब आवेदन प्रक्रिया को तीन स्तरों में बांटा गया है। पहले चरण में पटवारी, कानूनगो या क्लर्क द्वारा आवेदक के रिकॉर्ड, पृष्ठभूमि और पात्रता की जांच की जाएगी। दूसरे चरण में तहसीलदार, नायब तहसीलदार या नोडल अधिकारी केस की पुष्टि करते हुए अपनी सिफारिश देंगे। इसके बाद एसडीएम स्तर पर विस्तृत अनुशंसा की जाएगी। अंतिम स्वीकृति के लिए मामला उपायुक्त कार्यालय भेजा जाएगा, जहां से स्पष्ट सिफारिश के साथ सरकार को भेजा जाएगा।

Advertisement

फर्जी दावों पर लगेगी रोक

सरकार का मानना है कि नई प्रक्रिया लागू होने से फर्जी या अपूर्ण दावों पर रोक लगेगी और वास्तविक पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सकेगा। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि हर आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड संलग्न करना जरूरी होगा। बिना संपूर्ण जांच और प्रमाणन के कोई भी फाइल स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलों को तुरंत पालन के निर्देश

यह आदेश 2 दिसंबर, 2024 से प्रभावी कर दिए गए हैं और सभी जिलों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।

Advertisement
×