Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News: सरकार ने की विभिन्न बोर्डों, निगमों, सहकारी संस्थाओं और सांस्कृतिक निकायों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Haryana News: भरत भूषण जुयाल बने हरको बैंक के चेयरमैन, रोहतास जांगड़ा, वेदपाल, गुरनाम सैनी और सुनीता दांगी को भी मिली अहम जिम्मेदारियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News: हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों, निगमों, सहकारी संस्थाओं और सांस्कृतिक निकायों में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार ने रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन तथा सुनीता दांगी को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

Advertisement

सरकार ने सहकारी क्षेत्र में भी कई अहम नियुक्तियां की हैं। सुभाष कलसाना, सुभाष बंसल और भरत भूषण जुयाल को विभिन्न सहकारी संस्थाओं की मैनेजिंग कमेटियों में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

Advertisement

भरत भूषण जुयाल को मिली हरको बैंक की कमान

सहकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता, करनाल के जिला प्रभारी और मूल रूप से यमुनानगर निवासी भरत भूषण जुयाल को हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव द्वारा 29 मई 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि हरियाणा के राज्यपाल ने जुयाल को बैंक के निदेशक मंडल की प्रबंध समिति में सरकारी नामित सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हरियाणा सहकारी समितियां अधिनियम, 1984 की धारा 29(1)(ए) और धारा 30 के तहत की गई है।

आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति की शर्तें मुख्य सचिव कार्यालय (राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग) द्वारा 26 मई 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू होंगी।

हरियाणा कला परिषद में भी नई जिम्मेदारियां

सरकार ने सांस्कृतिक क्षेत्र में भी नई नियुक्तियां करते हुए महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके अलावा अमित सैनी, बिंदर दनोदा और गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद के विभिन्न जोनों का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

इन नियुक्तियों को सरकार द्वारा संगठनात्मक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों से विभिन्न विभागों और संस्थाओं के कामकाज में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
×