Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Group D Recruitment : हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती की तैयारी तेज: 10 अप्रैल तक विभागों से मांगा खाली पदों का ब्यौरा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) करेगा भर्ती प्रक्रिया पूरी, मुख्य सचिव ने जारी किए सख्त निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Group D Recruitment :  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के द्वार खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप-डी के रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर 10 अप्रैल, 2026 तक खाली पड़े पदों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया में चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों को शामिल नहीं किया गया है। इन दो श्रेणियों को छोड़कर बाकी सभी ग्रुप-डी पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को सौंपी गई है।

Advertisement

तय समय में देना होगा पूरा डेटा

मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में साफ कहा गया है कि विभागों को न केवल खाली पदों की संख्या बतानी होगी, बल्कि उनकी मौजूदा स्थिति का पूरा खाका पेश करना होगा। इसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल हैं:

Advertisement

  • स्वीकृत पदों की कुल संख्या।
  • वर्तमान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की संख्या।
  • अनुबंध (Contract) पर काम कर रहे कर्मचारियों का ब्यौरा।
  • हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत आने वाले कर्मचारियों की जानकारी।

यदि कोई विभाग 10 अप्रैल तक अपना डेटा नहीं भेजता है, तो यह मान लिया जाएगा कि उस विभाग में कोई पद रिक्त नहीं है। ऐसे विभागों को आगामी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा मौका

इस कदम से प्रदेश के उन हजारों युवाओं में उम्मीद जगी है जो लंबे समय से ग्रुप-डी की भर्ती का इंतजार कर रहे थे। रिक्त पदों के भरने से जहां एक ओर सरकारी कामकाज में गति आएगी, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी की समस्या को हल करने में भी मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि डेटा प्राप्त होते ही जल्द से जल्द विज्ञापनों के जरिए आवेदन आमंत्रित किए जाएं।

Advertisement
×