Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Crime: महम के फरमाणा में युवक की हत्या, गर्दन को धड़ से किया अलग

Haryana Crime: गेहूं की फसल में फेंके शव को कुत्तों ने नोंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। निस
Advertisement

Haryana Crime:  हरियाणा के महम खंड के गांव फरमाणा में एक युवक की गर्दन कटा शव को गेहूं की खेत में बरामद हुआ है। सुबह पशु चारा लेने गए किसान ने फसल में एक युवक सिर से अलग हुई धड़ के शव को देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रमुख को दी।

ग्राम प्रमुख ने तत्काल हत्याकांड के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। मृतक युवक 48 घंटे पहले ही लापता हुआ था।

Advertisement

पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर रखी है। सूचना से मौके पर पहुंचे महम थाना प्रभारी रविन्द्र ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें गांव फरमाणा बादशाहपुर की हद में गेहूं की फसल में एक युवक की गर्दन कटी लाश पड़ी होने जानकारी मिली। शीघ्र पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन की गई।

Advertisement

छानबीन में मृतक की पहचान मोहित पुत्र वकील वासी फरमाणा खास के रूप में हुई। जबकि परिजनों द्वारा शुक्रवार को मोहित के गायब होने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर रखी थी। आज सुबह मोहित का गर्दन कटा शव औधें मुंह फसल में पड़ा मिला। पैरों की साइड गर्दन पड़ी हुई थी।

लगभग 36 घंटे से शव पड़ा होने की वजह से शव को कुत्तों ने नोंच दिया। एक हाथ धड़ से अलग पड़ा था। जांच बारे एफएसएल टीम प्रमुख डा.सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को दबोचकर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement
×