Haryana Crime: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 15 पिस्तौल बरामद
Haryana Crime: पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को अवैध हथियारो सहित किया गिरफ्तार
Haryana Crime: रोहतक पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। अपराध जांच शाखा (सीआईए-2) की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 देसी पिस्तौल, 34 कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रोहतक–झज्जर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर अवैध हथियारों के साथ जलेबी चौक पुल के पास खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान रमन उर्फ कलसी (निवासी माजरी मोहल्ला, शाहाबाद कुरुक्षेत्र) और रविन्द्र उर्फ बिंद्र (निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी, पानीपत) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान रमन से 9 पिस्तौल व 23 कारतूस तथा रविन्द्र से 6 पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद हुए।
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक सक्रिय गैंग से जुड़े हैं, जिसका सरगना विदेश में बैठा है। दोनों युवक रोहतक में अन्य गैंग के सदस्यों को हथियार सप्लाई करने आए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जनवरी माह में जिले में अवैध हथियार रखने के 16 मामले दर्ज कर 31 हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

