Haryana Crime: अंबाला कैंट में विवाह समारोह की पार्किंग में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल
Haryana Crime: एक गंभीर घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
Advertisement
Haryana Crime: हरियाणा के अंबाला कैंट में स्टाफ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल की पार्किंग में शनिवार रात हुए विवाद में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बैंक्वेट गॉल की पार्किंग में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अम्बाला सिटी निवासी सोनू (22) के रूप में हुई, जबकि सिटी दुर्गा नगर के भूपिंदर (20) व जसराज (19) घायल हो गए। जसराज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Advertisement
सोनू विवाह शादी में सजावट का कार्य करता था। भूपेंद्र स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है।
Advertisement
Advertisement
×

