Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

LPG और पेट्रोल-डीजल को लेकर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का भरोसा, कहा- स्टॉक पर्याप्त

LPG supply Haryana: कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती के निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सीएम नायब सिंह सैनी। फाइल फोटो
Advertisement

LPG supply Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों को खारिज करते हुए प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया है कि हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और तेल कंपनियों ने गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

सैनी ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जरूरी सेवाओं पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि कहीं भी चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम जनता को ईंधन की आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की परेशानी न हो।

सैनी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Advertisement
×