Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Birla Conference: विकसित भारत के लक्ष्य पर सीपीए सम्मेलन में मंथन होगा: ओम बिरला का बयान

Haryana Birla Conference: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि यहां आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक नीतियों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा विधानसभा की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ओम बिरला। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Haryana Birla Conference: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि यहां आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक नीतियों पर चर्चा की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र, जोन-दो सम्मेलन का उद्घाटन बिरला करेंगे।

Advertisement

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ''इस बात पर चर्चा होगी कि हम नीतियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को कैसे साकार कर सकते हैं।''

Advertisement

सम्मेलन में सीपीए भारत क्षेत्र जोन-दो के पांच राज्यों—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की विधानसभाओं के अध्यक्ष, विधायक, विधान परिषदों के सभापति, उप सभापति और विधान परिषद सदस्य भाग लेंगे।

प्रतिभागी ''भविष्य की चुनौतियों और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका'' विषय पर विचार-विमर्श करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा राज्य के संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन का समापन नौ जून को होगा, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष समापन भाषण देंगे।

Advertisement
×