Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

फरीदकोट की हरलीन शर्मा टॉपर

पंजाब बोर्ड 10वीं 94.52 प्रतिशत विद्यार्थी पास, बेटियां आगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दसवीं का रिजल्ट घोषित करते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह।
Advertisement

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा सोमवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। कुल 272 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, जिसमें से 220 छात्राएं हैं। फरीदकोट जिले की छात्रा हरलीन शर्मा ने 650 में से 646 अंक हासिल कर 99.38 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। रूपनगर के मणिमहेश शर्मा और होशियारपुर की रिया रानी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ने 645 (99.23 प्रतिशत) अंक हासिल किए। पीएसईबी चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि बोर्ड की नीति के अनुसार मणिमहेश को दूसरा स्थान मिला है, क्योंकि उनकी उम्र रिया रानी से कम है।

परिणामों के अनुसार कुल 2,69,505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2,54,744 उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 94.52 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 95.61 फीसदी था। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 और लड़कों का 93.23 फीसदी रहा।

Advertisement

मेरिट में लुधियाना चमका : लुधियाना से सर्वाधिक 38 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। इनमें 27 छात्राएं और 11 छात्र हैं। दूसरे स्थान पर अमृतसर रहा, जहां से 31 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, जबकि होशियारपुर 27 विद्यार्थियों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इनके अलावा संगरूर से 19, जालंधर से 17 और पटियाला से 16 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर से 13-13 विद्यार्थी मेरिट में शामिल हुए।

Advertisement

राज्य के प्रमुख जिलों का पास प्रतिशत

अमृतसर : 98.41

फिरोजपुर : 98.39

पठानकोट : 97.99

तरनतारन : 97.95

गुरदासपुर : 97.84

फरीदकोट : 97.73

मोहाली : 95.26

जालंधर : 93.70

पटियाला : 92.98

लुधियाना : 89.20

ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र का कुल परिणाम 95.35 फीसदी रहा, जबकि शहरी क्षेत्र का 92.98 प्रतिशत। स्कूल श्रेणी के अनुसार गैर सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा। नॉन-गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 95.97 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं सरकारी स्कूलों का परिणाम 94.45 फीसदी रहा। एडेड स्कूलों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा और उनका पास प्रतिशत 89.68 रहा।

Advertisement
×