Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Har Ghar Tiranga : लोग 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लें; PM मोदी ने देशवासियोंं से की खास अपील

आजादी के जश्न में तिरंगे की शान, 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
Advertisement

Har Ghar Tiranga : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव है और यह देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा देता है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 2022 में शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान अब एक सालाना राष्ट्रीय परंपरा बन गया है, जिसमें करोड़ों नागरिक हर स्वतंत्रता दिवस पर स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं।''

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस साल की यह पहल राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब देश इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026, छह अगस्त को शुरू किया गया था और यह नौ अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में मनाया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×