Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hantavirus Alert : एमवी होंडियस क्रूज पर हंतावायरस का साया, भारत समेत 28 देशों के यात्री खतरे में

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : पहली बार इंसानों से इंसानों में फैलने का शक, तीन की मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वह क्रूज शिप जिसमें हंतावायरस के प्रकोप की सूचना मिली थी। फोटो साभार/सोशल मीडिया
Advertisement

Hantavirus Alert :  अर्जेंटीना से अपनी यात्रा शुरू करने वाले डच लक्जरी क्रूज शिप 'एमवी होंडियस' पर हंतावायरस (Hantavirus) के प्रकोप ने दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है। इस जहाज पर सवार 150 लोगों में से दो भारतीय क्रू मेंबर भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि अब तक इस खतरनाक वायरस से 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 5 अन्य मामलों की पुष्टि प्रयोगशाला जांच में हुई है।

इंसानों से इंसानों में संक्रमण का पहला मामला

आमतौर पर हंतावायरस चूहों के मल-मूत्र या लार के संपर्क में आने से फैलता है, लेकिन इस बार डब्ल्यूएचओ ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। संगठन की विशेषज्ञ डॉ. मारिया वान केरखोव के अनुसार, इस जहाज पर संभवतः पहली बार 'ह्यूमन-टू-ह्यूमन' यानी इंसानों से इंसानों में संक्रमण देखा गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल 'करीबी संपर्क' जैसे साथ में केबिन साझा करने वाले या परिवार के सदस्यों के बीच ही फैल रहा है।

Advertisement

जहाज पर सवार भारतीयों की स्थिति

क्रूज शिप पर कुल 28 देशों के नागरिक सवार हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार:

Advertisement

  • जहाज के चालक दल (क्रू) में दो भारतीय शामिल हैं।

  • अन्य यात्रियों में फिलीपींस के 38, ब्रिटेन के 31, अमेरिका के 23 और नीदरलैंड के 16 नागरिक हैं।

  • फिलहाल भारतीय दूतावास और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियां क्रू सदस्यों की सेहत पर नजर रखे हुए हैं।

कोविड जैसा खतरा नहीं, पर सावधानी जरूरी

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने कहा कि यह कोविड-19 जैसी किसी वैश्विक महामारी की शुरुआत नहीं है। हंतावायरस बहुत अलग तरीके से फैलता है। संक्रमण को रोकने के लिए जहाज पर सभी को मास्क पहनने और संदिग्धों की देखभाल के दौरान उच्च स्तरीय पीपीई किट के उपयोग की सलाह दी गई है।

संपर्क तलाशने की मुहिम तेज

जहाज 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से रवाना हुआ था और 10 मई तक इसके स्पेन के कैनरी द्वीप पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, 24 अप्रैल को 29 यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतर गए थे, जिनकी अब तलाश की जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Advertisement
×