Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फाइनल में हंसराज का दबदबा, तरुण ने खेली 130 रन की ऐतिहासिक पारी

कप्तान सोनू गिरी ने सर्वाधिक 13 रनों का योगदान दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

महात्मा हंसराज मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को हंसराज और मिरांडा कॉलेज के बीच खेला गया। हंसराज कॉलेज की टीम ने पहले खेलते हुए 225 रन का विशाल स्कोर बनाया। तरुण ने 57 गेंदों में 19 चौकों तथा 6 छक्कों की मदद से 130 रनों की लाजबाव पारी खेली।

मोहित त्यागी और कप्तान सतीश पाठक ने क्रमश 41 तथा 20 रनों का अहम योगदान दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरांडा कॉलेज की टीम 19 ओवरों में केवल 98 रन ही सिमट गई। कप्तान सोनू गिरी ने सर्वाधिक 13 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

Advertisement

इस प्रकार हंसराज कॉलेज ने यह टूर्नामेंट 127 रनों से जीत लिया। मुख्य अतिथि मिरांडा कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर विजयलक्ष्मी ने विजेता टीम के कप्तान का सतीश पाठक को ट्रॉफी सौंपी।

Advertisement
×