Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Handloom Factory Fire: पानीपत के हैंडलूम फैक्ट्री में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Handloom Factory Fire: सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित फैक्ट्री में सुबह लगी आग; काले धुएं से दहशत, मजदूरों ने सामान बचाने की कोशिश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में हैंडलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग। ट्रिब्यून
Advertisement

Handloom Factory Fire:  हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह एक हैंडलूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित जेके हैंडलूम्स प्राइवेट लिमिटेड में करीब सुबह 7:30 बजे हुई।

आग सबसे पहले फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल में लगी, लेकिन कुछ ही समय में इसने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement

आग की सूचना मिलते ही पानीपत, बापौली, मतलौड़ा और समालखा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

Advertisement

इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने तैयार और कच्चे माल को बचाने की कोशिश की। फैक्ट्री मालिक ने डायल-112 पर सूचना देकर दमकल विभाग को बुलाया।

दमकल कर्मी अमित कुमार ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और सभी फायर स्टेशन से टीमें समय पर मौके पर पहुंच गई थीं।

Advertisement
×