Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hansi Gym Owner Murder: हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं 10 गोलियां

Hansi Gym Owner Murder: सुबह जिम के बाहर ग्राहकों को प्रशिक्षण दे रहा था 27 वर्षीय कपिल; वारदात सीसीटीवी में कैद, राहगीर महिला भी घायल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Hansi Gym Owner Murder: वीडियोग्रैब
Advertisement

Hansi Gym Owner Murder: हांसी में गुरुवार सुबह जिम संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। फव्वारा चौक के नजदीक अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

घटना के समय जिम संचालक कपिल चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

Advertisement

युवती छर्रे लगने से घायल

फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

कुछ दिन पहले की थी लव मैरिज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपिल मूल रूप से जींद के गांव दलम वाला का रहने वाला है। काफी साल से हांसी में जिम चला रहा है। मृतक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

Advertisement
×