Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gujarat Civic Elections: केजरीवाल ने नर्मदा जिला पंचायत जीत को बताया बदलाव की राजनीति का मजबूत संकेत

Gujarat Civic Elections:  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हाल में हुए नर्मदा जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत, सरकार में बदलाव के लिए लोगों की उत्सुकता को दर्शाती है। आदिवासी बहुल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुजरात के नर्मदा जिला पंचायत चुनाव के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। (@AAPGujrat/X
Advertisement

Gujarat Civic Elections:  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हाल में हुए नर्मदा जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत, सरकार में बदलाव के लिए लोगों की उत्सुकता को दर्शाती है।

आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के रापिपला में सोमवार को एक रोडशो के दौरान केजरीवाल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन हासिल है।

Advertisement

पिछले माह हुए स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पहली बार गुजरात में नर्मदा जिला पंचायत और 12 तालुका पंचायतें जीतीं। केजरीवाल ने कहा, ''पिछले 75 वर्षों से, चाहे राज्य स्तर पर हो या जिला स्तर पर, गुजरात में केवल कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी ने ही सरकारें बनाई हैं।

Advertisement

पहली बार, गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता में चुना है।'' इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा, नवनिर्वाचित नर्मदा जिला अध्यक्ष अंजना वसावा और उपाध्यक्ष संगीता तड़वी मौजूद थीं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की जीत यह दर्शाती है कि गुजरात की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया, ''नर्मदा जिले के इस आदिवासी क्षेत्र की जनता ने जो चिंगारी जलाई है, वह अब पूरे गुजरात में फैलेगी और 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।''

Advertisement
×