Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Gujarat Accident : एक पल में उजड़ गया परिवार... कबाड़ गोदाम में फटा फ्यूल टैंक, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

गुजरात के कच्छ में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार लोगों की मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gujarat Accident : गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटने से एक परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर में नखत्राणा क्षेत्र में हुई।

पुलिस निरीक्षक ए. एम. पटेल ने बताया कि नखत्राणा में एक छोटे वाणिज्यिक वाहन के डीजल टैंक में हुए धमाके में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।। मृतकों की पहचान मोहम्मद इलियास (30), नूर मोहम्मद इलियास (26), हुसैन मोहम्मद (साढ़े तीन वर्ष) और नूर फातिमा (तीन वर्ष) के रूप में हुई है।

Advertisement

विस्फोट के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास वाहन से कबाड़ उतार रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के पास मौजूद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। पुलिस ने विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
×