Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Green Growth Strategy: जलवायु और विकास लक्ष्यों के लिए हरित उपायों पर निवेश बढ़ाना जरूरी: सीआईआई रिपोर्ट

Green Growth Strategy: भारत को अपने जलवायु और विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों से जुड़े निवेश को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Green Growth Strategy: भारत को अपने जलवायु और विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों से जुड़े निवेश को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 'सीआईआई इंडिया सस्टेनेबिलिटी टास्कफोर्स 2026' की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में टिकाऊ विकास की राह में कई प्रमुख अड़चनें मौजूद हैं।

रिपोर्ट कहती है कि वर्तमान में यह स्पष्ट करने वाली परिभाषाएं अलग-अलग हैं कि किन गतिविधियों को 'टिकाऊ' या 'पर्यावरण अनुकूल उपायों की दिशा में बदलाव' लाने वाली गतिविधि माना जाए। इससे निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसके साथ ही, रिपोर्ट किए जाने वाले आंकड़ों की गुणवत्ता को और मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि मौजूदा खुलासे लगातार विकसित हो रहे हैं।

Advertisement

कार्यबल ने विश्वसनीय कार्बन बाजार विकसित करने की सिफारिश की है। जहां सरकार विशेष रूप से नामित हरित वित्त संस्थान (जीएफआई) से जुड़े सार्वजनिक राजस्व प्रणाली की स्थापना करती है, वहां पात्र जलवायु और पर्यावरण अनुकूल स्थिति की ओर बदलाव में निवेश के लिए जीएफआई के जरिये पारदर्शी वित्तपोषण व्यवस्था बनाने का सुझाव भी दिया है।

Advertisement

इसने आनुपातिक और निर्णय लेने में उपयोगी टिकाऊपन संबंधी रिपोर्टिंग तथा उद्यमों में पर्यावरण अनुकूल दिशा में बदलाव की योजना को व्यापक बनाने की भी सिफारिश की है। इसकी शुरुआत बड़ी, अधिक उत्सर्जन करने वाली और व्यापार पर निर्भर इकाइयों से करने तथा रिपोर्टिंग क्षमता बढ़ने के साथ इसका विस्तार करने का सुझाव दिया गया है।

सीआईआई ने भारतीय उद्यमों को टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए उच्चस्तरीय 'इंडिया सस्टेनेबिलिटी टास्कफोर्स' का गठन किया है। इसमें उद्योग, नीति-निर्माण और शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

Advertisement
×