Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सरकारें बनी हुई हैं उदासीन... कच्चातीवु के पास श्रीलंकाई नौसेना का एक्शन, 9 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंका की कार्रवाई से मछुआरों में डर, 600 में से सिर्फ 300 नावें समुद्र में उतरीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Fishermen Arrest : श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौका जब्त कर ली। मछुआरा संघ ने बताया कि जब्त की गई यांत्रिक नौका वेलिंगटन नाम के एक स्थानीय मछुआरे की है। स्थानीय मछुआरों के अनुसार, रामेश्वरम से संचालित होने वाली 600 से अधिक यांत्रिक नौकाओं में से केवल 300 ही 12 अगस्त को गहरे समुद्र में गईं। श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर मछुआरों ने ऐसा किया।

सेवरियार मछुआरा संघ के अध्यक्ष सगायम सेवरियार ने बार-बार हो रही गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पिछले डेढ़ महीने में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ी गई तीसरी नौका है। सगायम ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा, "श्रीलंकाई नौसेना ने नौका को रोका और नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह दुखद है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस मुद्दे पर उदासीन बनी हुई हैं।"

Advertisement

उन्होंने गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को जल्द छोड़े जाने को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो मछुआरा समुदाय को विरोध प्रदर्शन के अगले चरण की शुरुआत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Advertisement

राजनीतिक आश्वासनों का जिक्र करते हुए मछुआरा संघ के नेता ने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने पर श्रीलंका से जुड़े समुद्री मुद्दे का समाधान करने और गिरफ्तारियों पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन मछुआरों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मछुआरों को कच्चातीवु क्षेत्र में बिना किसी परेशानी के मछली पकड़ने दिया जाए।

Advertisement
×