Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Girlfriend Murdered: प्रेम संबंध में अविश्वास का खौफनाक अंत, अपनी जान की जान ली

Girlfriend Murdered: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बेवफाई के शक में पार्क में अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Girlfriend Murdered: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बेवफाई के शक में पार्क में अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है। वह अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े (23) के साथ पार्क में थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितेश को शक था कि राधिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकाला और राधिका की गर्दन पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जबकि आरोपी का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर पीढ़ा इलाके के एक जंगल से रितेश राजवाड़े को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में अपराध करने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
×