Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ghaziabad Police Encounter: छात्र की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सुरक्षा एजेंसियों ने दी जानकारी

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। खोड़ा क्षेत्र का निवासी असद, सूर्या चौहान की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गाजियाबाद के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई।
Advertisement

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। खोड़ा क्षेत्र का निवासी असद, सूर्या चौहान की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में वांछित था।

Advertisement

Advertisement

चौहान ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

जायसवाल ने बताया कि असद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था।

उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Advertisement
×