Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, थिएटराइजेशन योजना को आगे बढ़ाना होगी बड़ी चुनौती

जनरल अनिल चौहान का लिया स्थान; तीनों सेनाओं के एकीकरण, संयुक्त सैन्य कमान और रक्षा समन्वय को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नई दिल्ली: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को रविवार को नई दिल्ली में नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह के दौरान तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीटीआई फोटो
Advertisement

जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) का पदभार संभाल लिया। उनके सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी महत्वाकांक्षी थिएटराइजेशन योजना को लागू करना और तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को और मजबूत करना होगी।

जनरल सुब्रमणि ने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है, जिन्होंने शनिवार को देश के वरिष्ठतम सैन्य कमांडर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। पाकिस्तान और चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले जनरल सुब्रमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।

Advertisement

वह पिछले वर्ष 31 जुलाई को सेना के उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के रूप में जनरल सुब्रमणि का प्रमुख दायित्व थिएटराइजेशन मॉडल को लागू करना होगा, जिसके तहत एकीकृत सैन्य कमान स्थापित की जाएगी।

Advertisement

चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर में जनरल सुब्रमणि ने विभिन्न प्रकार के संघर्ष क्षेत्रों और भौगोलिक परिस्थितियों में सेवाएं दी हैं। उन्होंने सेना में अनेक कमान, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने एक जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे थे।

Advertisement
×