Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gautam Adani US Case: अमेरिका में अदाणी समूह को राहत, गौतम अदाणी और सागर अदाणी जुर्माना भरकर सुलझाएंगे मामला

Gautam Adani US Case: सौर ऊर्जा अनुबंधों में कथित रिश्वतखोरी और निवेशकों से जानकारी छिपाने के आरोप; समझौते में अपराध स्वीकार नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gautam Adani US Case: अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) और उनके भतीजे सागर अदाणी (Sagar Adani) से जुड़े मुकदमे के निपटारे पर सहमति जताई है। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार दोनों जुर्माना भरने पर राजी हो गए हैं।

अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि गौतम अदाणी और अन्य लोगों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रची और इस संबंध में अमेरिकी निवेशकों से जानकारी छिपाई।

Advertisement

वर्ष 2024 के अंत में दायर मुकदमे में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने आरोप लगाया था कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) से जुड़े अधिकारियों ने करोड़ों डॉलर के बराबर रिश्वत देने का वादा किया था ताकि ऊर्जा खरीद समझौते हासिल किए जा सकें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का आरोप: PM मोदी ने US से व्यापार समझौता नहीं, ‘अदाणी की रिहाई’ का सौदा किया

एसईसी के अनुसार कंपनी ने अमेरिकी निवेशकों से अरबों डॉलर जुटाए थे और उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि कंपनी के पास मजबूत भ्रष्टाचार-रोधी अनुपालन व्यवस्था है तथा वरिष्ठ प्रबंधन रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त नीति अपनाता है।

अमेरिकी अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, गौतम अदाणी छह लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरेंगे, जबकि सागर अदाणी 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेंगे। हालांकि प्रस्तावित समझौते में किसी भी प्रकार के अपराध को स्वीकार नहीं किया गया है।

एसईसी ने पहले कहा था कि यह मामला अमेरिकी प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी-रोधी प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़ा है। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने आरोपों को पहले ही निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था। बृहस्पतिवार को गौतम अदाणी और सागर अदाणी के वकीलों को भेजे गए संदेशों का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
×