Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ganderbal Encounter : जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, गांदरबल मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर

अरहामा में सर्च ऑपरेशन जारी, खुफिया इनपुट पर हुई घेराबंदी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Ganderbal Encounter :  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह मुठभेड़ मंगलवार रात को अरहामा इलाके में शुरू हुई थी, जो बुधवार सुबह तक चली। सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी को ढेर करने के बाद अब पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अन्य संदिग्ध की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को मंगलवार शाम गांदरबल के अरहामा इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसी विशेष खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना की चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और बाहर निकलने के सभी रास्तों को सील कर दिया।

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में मारा गया आतंकी

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने कुछ संदिग्ध हलचल देखी। जब जवानों ने संदिग्धों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा और रुकने की चेतावनी दी, तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

Advertisement

फिलहाल मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादी की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस गुट से जुड़ा था। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

Advertisement
×