Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gameskraft ED Arrest : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापक गिरफ्तार बेंगलुरु की अदालत में पेशी, दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Gameskraft ED Arrest : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म 'गेम्सक्राफ्ट' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके तीन संस्थापकों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुई यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) मामले...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gameskraft ED Arrest : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म 'गेम्सक्राफ्ट' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके तीन संस्थापकों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुई यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) मामले में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह और विकास तनेजा के रूप में हुई है।

ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु ले जाए गए आरोपी

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दीपक सिंह और पृथ्वी राज सिंह को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी ने इन्हें बेंगलुरु की अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। वहीं, तीसरे संस्थापक विकास तनेजा को बेंगलुरु से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी द्वारा गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर की गई है। ईडी ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Advertisement

आत्महत्या के मामलों से जुड़ी हैं कड़ियां

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म 'रमीकल्चर' और 'रमीटाइम' जैसे ऑनलाइन गेम का संचालन करता है। कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हैं। गंभीर बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर कथित धोखाधड़ी के शिकार हुए कई लोगों द्वारा खुदकुशी करने के मामले भी सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले दर्ज किए थे। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में पिछले साल से ही सक्रिय है। नवंबर में जांच के दौरान एजेंसी ने कंपनी के आठ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था, जिनमें लगभग 18.57 करोड़ रुपये जमा थे।

Advertisement

Advertisement
×